Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU
Advertising

धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं 
 
प्राणवायु दे रहे सभी को,
ऐसे परम उदार वृक्ष हैं।
 
ईश्वर के अनुदान वृक्ष हैं,
फल-फूलों की खान वृक्ष हैं।
 
मूल्यवान औषधियां देते, 
ऐसे दिव्य महान वृक्ष हैं।
 
देते शीतल छांव वृक्ष हैं, 
रोकें थकते पांव वृक्ष हैं।
 
लाखों जीव बसेरा करते,
जैसे सुंदर गांव वृक्ष हैं।
 
जनजीवन के साथ वृक्ष हैं,
खुशियों की बारात वृक्ष हैं।
 
योगदान से इस धरती पर,
ले आते वरदान वृक्ष हैं।
 
जीव-जगत की भूख मिटाते,
ये सुंदर फलदार वृक्ष हैं।
 
जीवन का आधार वृक्ष हैं,
धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं।
 

आभार--रमाशंकर दास

नोट- इस कविता को सिर्फ पढ़ने के लिए गूगल से प्रतिलिपि किया गया है । 

 
Advertising
धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं - रमाशंकर
Tag(s) : #धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं, #पेड़ो से प्यार, #पेड़ो का संरक्षण
Share this post
Repost0
To be informed of the latest articles, subscribe: