Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU
Advertising


बिना दहेज 17 मिनट में होगा 101 का विवाह 


रामपाल समर्थक 9 जून के समारोह की तैयारियों में जुटे, 30 एकड़ में लगाया टेंट 
भास्कर न्यूज | रोहतक


कबीरप्रकट दिवस पर रामपाल समर्थकों द्वारा 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी करवाया जाएगा। बिना दहेज लिए इस तरह के विवाह में 17 मिनट की रमैणी पढ़ी जाएगी। यानी मात्र 17 मिनट में ही विवाह की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। अनुयायी डॉ. सूरज राठी के मुताबिक इस रमैणी में एक ज्योत जलाकर उसके सामने जोड़ों को बिठा दिया जाता है और देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। 
इसके बाद संगत के बीच में ही विवाह संपन्न हो जाता है और भंडारे में ही प्रसाद बांटा जाता है। इस समारोह में यह सामूहिक विवाह सबसे चर्चित विषय है। इसके लिए 86 जोड़ों ने अपना पंजीकरण भी करवा लिया है। गोहाना रोड पर पशु मेला मैदान में 9 जून को होने वाले 619वें कबीर प्रकट दिवस पर रामपाल समर्थकों के लिए 30 एकड़ में टेंट लगाया जा चुका है। अभी इसका और विस्तार देने की तैयारी की जा रही है। 10 क्विंटल देसी घी के लड्डू बनाए गए हैं। समर्थकों ने यह भी दावा किया कि हरियाणा सहित पूरे देश से लोग इस समारोह में शिरकत करेंगे। इससे यह समागम अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन होगा। जानकारी अनुसार बीस हजार से ज्यादा सेवादार और दस हजार से ज्यादा किराए पर किए गए कर्मचारी लगातार 10 दिन से व्यवस्था की जोर-शोर से तैयारियों में लगे हुए हैं। हरियाणा में कबीर प्रकट दिवस को लेकर लोगों को गांवों में भी संदेश भेजे गए हैं। जाट नेता राजसिंह हुड्डा, राजेंद्र तोमर फौजी प्रधान कलानौर, रामकिशन मोखरा, ऋषि सरपंच अन्य समिति पदाधिकारियों ने ऐतराज करने वाले लोगों को भी सहयोग करने की बात कही। 
रोहतक. गोहानारोड स्थित पशु मेला स्थान पर रामपाल के कार्यक्रम की तैयारियांे के दौरान हॉट बॅलून को उड़ाते हुए समर्थक। 
कबीर जयंती

Advertising
Tag(s) : #बिना दहेज 17 मिनट में होगा 101 का विवाह
Share this post
Repost0
To be informed of the latest articles, subscribe: