Overblog All blogs Top blogs Marketing & Social Media
Edit post Follow this blog Administration + Create my blog
MENU
Advertising


पत्रकार शुभ्रांशु चौधरी को यंग बिजनेस लीडर 2015,बोस्टन ग्लोबल फोरम ने किया सम्मानित.........................

http://newsnationindia.com/?p=11278

रीवा (राम शंकर प्रजापति) बोस्टन ग्लोबल फोरम हारवर्ड और एमआईटी सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े लोगों का एक सामूहिक मंच है,जो प्रतिवर्ष यंग बिजनेस लीडरों का चयन कर उनके काम को आगे बढाने में बौद्धिक मदद करता है |पत्रकार शुभ्रांशु चौधरी को बोस्टन ग्लोबल फोरम ने वर्ष २०१५ के यंग बिजनेस लीडर की तरह चुना है |शुभ्रांशु चौधरी को यह पुरस्कार मीडिया के लोकतंत्रीकरण की दिशा में उनके काम के लिए सम्मानित किया| शुभ्रांशु के अलावा यह सम्मान इस वर्ष अफगानिस्तान की रोया महबूब, अमेरिका के बिल ओटमैन और वियतनाम की चाऊ जियान थी गुयेन को भी सम्मानित किया गया है | पिछले अमरीकी चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे माइकेल डूकासिस २५ सितम्बर को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देंगे | बोस्टन ग्लोबल फोरम के प्रमुख तुआन गुयेन कहते हैं “बिजनेस सिर्फ आर्थिक मुनाफ़ा कमाने के लिए ही नहीं होता यद्यपि यह उसका एक प्रमुख हिस्सा है | हमें लगता है कि सामाजिक बदलाव की दिशा में योगदान करने वाले कामों को भी व्यापार की तरह विकसित कर उन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए | अमेरिका की बौद्धिक राजधानी बोस्टन में इस साल हम मीडिया के लोकतंत्रीकरण के एक प्रयोग के साथ वियतनाम से एक संगीतकार को भी सम्मानित कर रहे हैं जो संगीत के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का काम कर रही हैं” |फोरम अगले एक साल तक शुभ्रांशु चौधरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर में एक लोकतांत्रिक मीडिया प्रशिक्षण संस्थान बनाने में बौद्धिक मदद करेगा जिससे इस प्रयोग को और आगे ले जाया जा सके जो मध्य भारत में शान्ति लाने में भी मददगार साबित हो सकता है | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने भी इस प्रस्तावित संस्थान को मदद देने का आश्वासन दिया है .

Advertising
Tag(s) : #पत्रकार शुभ्रांशु चौधरी को यंग बिजनेस लीडर 2015, #बोस्टन ग्लोबल फोरम ने किया सम्मानित
Share this post
Repost0
To be informed of the latest articles, subscribe: